बेसन चीला खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें पनीर चीला की ये बिंदास रेसिपी

इंडियन घरों में चीला एक बेहद पसंद किया जाने वाला ब्रेकफास्ट माना जाता है। ये स्वाद के साथ-साथ यह हल्का और पौष्टिक भी होता है। बेसन, मूंग दाल, लौकी और प्याज के चीले तो बहुत कॉमन हैं, लेकिन पनीर का चीला इन सभी से थोड़ा अलग और खास माना जाता। प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर चीला स्वाद में लाजवाब होता है और इसे आप नाश्ते से लेकर लंच या डिनर तक किसी भी समय बनाकर खा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे बनाने का तारीका।

पनीर चीला बनाने की जरूरी सामग्री

पनीर चीला बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती और ये चीजें आसानी से किचन में मिल जाती हैं-

  • बेसन – 2 कप
  • कद्दूकस किया हुआ पनीर – डेढ़ कप
  • अजवाइन – आधा टी स्पून
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 4
  • चाट मसाला – 1 टी स्पून
  • बारीक कटा हरा धनिया – 3 टेबलस्पून
  • तेल – जरूरत अनुसार
  • नमक – स्वादानुसार

पनीर चीला बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन डाल लें। इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही ज्यादा गाढ़ा।
  • अब पनीर को कद्दूकस करके अलग रख लें। इसके बाद नॉनस्टिक तवा या पैन को मीडियम आंच पर गर्म करें और हल्का सा तेल चारों तरफ लगा दें। एक कटोरी की मदद से तवे के बीच में बेसन का घोल डालें और गोल आकार में फैला दें।
  • अब चीले के ऊपर चारों तरफ कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क दें। करछी से हल्का दबाते हुए कुछ देर सेकने दें। जब नीचे से चीला सुनहरा होने लगे तो उसे पलट दें और दूसरी तरफ भी तेल लगाकर अच्छी तरह सेक लें।
  • जब दोनों तरफ से चीला गोल्डन ब्राउन हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें। इसी तरह बाकी घोल से भी पनीर चीले तैयार कर लें।
  • तैयार किए गए पनीर के चीले को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गर्मागर्म परोस दें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा मक्खन डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×