महिला सशक्तिकरण पर कानपुर में आयोजित हुई महत्वपूर्ण बैठक

कानपुर। सह एस०एच० जी० प्रमुख तृप्ति अग्निहोत्री के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग सात-आठ समूहों के विषयों पर अध्यक्ष और कोषाध्यक्षों के साथ चर्चा हुई। इस बैठक में महिला सशक्तिकरण और रोजगार के अवसरों पर विशेष ध्यान दिया गया।
बैठक में एस एच जी प्रदेश प्रमुख श्रीमती नंदिनी श्रीवास्तव और एस एच जी प्रदेश सह प्रमुख अदिति राय ने महिलाओं के रोजगार हेतु बात की और कैसे इसपर प्रगति हो उसपर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हम एक शहर से दूसरे शहर से जुड़ना चाहते हैं और घर बैठे महिलाओं का व्यापार बढ़ाना चाहते हैं।
जिला महिला प्रमुख सुमन ने बताया कि होली पर महिलाएं नमकीन गुझिया बनाएं और अपने संघ परिवार में वितरित करें। अरविंद दुबे और दीपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि हमारा हर तरह का सहयोग है और हम अपने संघ परिवार के लिए हमेशा तात्पर्य हैं।
बैठक के दौरान, महिलाओं के लिए रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई और उन्हें सशक्त बनाने के लिए कई योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना था।
मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे , विभाग संयोजक नीरज त्रिपाठी, कानपुर जिला अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सेंगर,कानपुर जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश अग्निहोत्री , एस एच जी प्रदेश प्रमुख श्रीमती नंदिनी श्रीवास्तव , एस एच जी प्रदेश सह प्रमुख अदिति राय ,तृप्ति अग्निहोत्री एस एच जी प्रमुख ,मीनू चौरसिया एस एच जी सह प्रकोष्ठ प्रमुख , मीनू त्रिवेदी सह महिला प्रमुख, सुमन जिला महिला प्रमुख,माधुरी पांडेय , पुष्पा त्रिवेदी , धर्मेंद्र शुक्ला , वंदना अग्निहोत्री, पवन कुमार शुक्ल, नवीन, विभाग मीडिया प्रमुख जगनायक प्रधान आदि लोग उपस्थि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×