कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र बजरिया स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) पर ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही ईदगाह के आयोजकों एवं प्रबंधन समिति से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी उपरांत पुलिस उपायुक्त द्वारा मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा नमाज के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
