ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा बजरिया स्थित मरकाजी ईदगाह का किया गया निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र बजरिया स्थित मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) पर ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, पार्षदों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही ईदगाह के आयोजकों एवं प्रबंधन समिति से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
गोष्ठी उपरांत पुलिस उपायुक्त द्वारा मरकाजी ईदगाह (बेनाझाबर मार्ग) का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा नमाज के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अर्चना सिंह, संबंधित थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर बड़ी खबर, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई लेकिन हिस्ट्रीशीटरों पर दर्ज केस नहीं होंगे वापस | राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल | PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम! 3 दिन में 40 मौतें, सैकड़ों घायल; पाक रक्षा मंत्री बोले- प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत नहीं | 'हमें जवाब का इंतजार, आपको कुर्मियों से इतनी चिढ़ क्यों?', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से फिर पूछा सवाल
Advertisement ×