जिला विद्यालय निरीक्षक के विरोध में अनिश्चितकालीन उपवास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रारंभ

कानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर पदस्थ अरुण कुमार  के द्वारा जितने भी कार्यों का निस्तारण किया गया अधिनियम विरोधी एवं लिखित आदेश के बावजूद विपरीत कार्य करके सरकार की छवि को धूमिल कर रहे जिला विद्यालय निरीक्षक के विरोध में शिक्षक नेता शैलेंद्र द्विवेदी का अनिश्चितकालीन उपवास जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रारंभ। विगत 1 वर्ष से कानपुर नगर में जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर पदस्थ अरुण कुमार  के द्वारा जितने भी कार्यों का निस्तारण किया गया वह प्रयास सभी अधिनियम विरोधी एवं सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के विरोध मनमाने धन से करने के कारण सरकार की छवि लगातार भूमित हो रही है अंतत इससे आक्रोशित होकर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष’शैलेंद्र द्विवेदी द्वारा आगमित 3 जनवरी 2025 से मध्यान्ह 12:00 से आपके कब से आपके कार्यालय के समाज अनिश्चितकालीन उपवास करने के लिए विवश होते हुए बैठ गए।
प्रमुख समस्याएं :-आप भलीभांति अवगत है कि जीएनके इंटर कॉलेज सिविल लाइंस कानपुर नगर की प्रबंध समिति, शिक्षा विभाग एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा मान्य प्रधानाचार्य  अवधेश कुमार कटियार हैं किंतु विद्यालय प्रबंधक ने आपको अपने अधीन कर रखा है  अशोक शुक्ल के अप्रमाणित एवं अवैधानिक हस्ताक्षर पर वेतन बिल पारित कर दिया इससे सिद्ध होता है की  बिल्हौर इंटर कॉलेज बिल्हौर के प्रधानाचार्य  प्रेमचंद त्रिपाठी विद्यालय में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत है उनको ही आप द्वारा विद्यालय का आईडी एवं पासवर्ड नियमानुसारन दिया गया था।
बिल्हौर इंटर कॉलेज बिल्हौर में लगातार 2 वर्षों से प्रबंधक द्वारा कक्षा 6, 7 एवं 8 के छात्रों से 800 प्रवेश के समय अवैध वसूली की जा रही है सवित्त कक्षाओं से वित्त विहीन जैसा शुल्क वसूला जाता है उक्त से संबंधित ज्ञापन शिक्षा निदेशक माध्यमिक को लगभग दो माह पूर्व दिया गया था और शिक्षा निदेशक माध्यमिक के निर्देश के बावजूद भी आप द्वारा कोई भी कार्रवाई न किए जाने से अवैध वसूली करने वाले प्रबंधक को बढ़ावा दिया जा रहा है गंगा दिन गौरीशंकर इंटर कॉलेज छावनी के दो शिक्षक महक सिंह एवं राकेश भारद्वाज की सेवा पंजिकाएं आपके कार्यालय से गायब हैं हलीम मुस्लिम इंटर कॉलेज कानपुर नगर के सहायक अध्यापक  निजामुल हक दिनांक 31/3/2024 को सेवानिवृत हो चुके हैं वह लगातार आपके कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं किंतु अभी तक उनके सेवानिवृत्ति देयक- पेंशन, जीपीएफ एवम सामूहिक बीमा का अंतिम भुगतान अभी तक नहीं किया गया है उनके सेवानिवृत्ति देयकों का भुगतान अविलंब कराने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | श्वेता तिवारी ने इंस्टामार्ट से ऑर्डर की एनर्जी ड्रिंक, लेकिन साथ में कॉकरोच भी आए मुफ्त; फिरकी लेते हुए बोलीं- मुंढे जी आप कहां है? .......... Amit Shah के सामने साउथ के CM ने की 2 बड़ी मांग
Advertisement ×