कानपुर जेल में बंदियों ने रखा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत

  • व्रत रखने वाले 285 बंदियों में महिलाये भी शामिल
  • जेल प्रशासन द्वारा सभी व्रत रखने वाले बंदियों के लिए की गयी फलाहार की व्यवस्था 
कानपुर। जेल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जेल में सजा काट रहे 285 बंदियों ने भी व्रत रखा। व्रत रखने वाले बंदियों में 22 महिलायें भी है। जेल प्रशासन द्वारा व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गयी।
कानपुर जेल में बंदियों द्वारा रखे गए व्रत को देखते हुए जेल प्रशासन में पूरी व्यवस्था की है। बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था की गयी है। जेल परिसर में बने हुए मंदिर को सुंदर और सुव्यवस्थित तरीके से सजाया गया। मंदिर में रंग बिरगीं लाइट लगाई गयी तथा भगवान श्री कृष्ण की झांकियों को भी सजाया गया। रात्रि में 12 बजे श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा, जिसके बाद बंदियों को प्रसाद तथा पकवान का वितरण किया जायेगा।
पूरे कार्यक्रम के सम्बनध में जेल अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव पर जेल प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गयी है। जेल परिसर के अन्दर तथा बाहर मौजूद मंदिर को सुन्दरता पूर्वक सजाया गया है वहीं भजन का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे बंदी भगवान कृष्ण के प्रति लीन हो सके। उन्होने बताया कि बंदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था के साथ ही अन्य पकवान भी बनाये जा रहे है, जिसमें साबूदाने की खीर, गरी की बफी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×