मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज का किया गया आयोजन

कानपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर जगह-जगह खिचड़ी भोज एवं चाय वितरण का आयोजन किया गया। इसी तरह से सरसैया घाट जाने वाली रोड पर एडवोकेट अमित साहू ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। अमित साहू ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का अपना एक अलग महत्व होता है। इसलिए कहीं-कहीं पर मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का यह पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते है। इस दिन सूर्य धनु राशि से परिवर्तन करेंके मकर राशि में आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति यानी की सूर्य संक्रांति भी कहते हैं।
भारत के साथ-साथ अलग-अलग जगहो में खिचड़ी के नाम से जाना जाता है। सुबह से ही खिचड़ी भोज का आनंद लेने के लिए राहगीरों की भीड़ उमड पड़ी। सभी लोगों ने खिचड़ी भोज का आनंद लेकर भगवान सूर्य देव को धन्यवाद दिया। एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मुख्य रूप से एक्सप्रेस रोड महामंत्री हाजी इखलाक मिर्जा, बीपीएस न्यूज संपादक बी.पी. साहू, पत्रकार राजन साहू, एडवोकेट अमित साहू, पत्रकार सलीम खान, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रजा, एडवोकेट जगदीश साहू, एडवोकेट अनिल साहू, सचिन साहू, पत्रकार आशीष शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×