कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र के साथ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील शुक्ला व अशोक शुक्ला, चकरपुर हरी सब्जी आढ़ती व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ पांडे, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चकरपुर मंडी से पंकज कुशवाहा, टास्क फोर्स संयोजक पवन गौड़, दक्षिण युवा अध्यक्ष अनुज त्रिपाठी, प्रमोद अग्रहरि आदि पदाधिकारी कानपुर की चकरपुर सब्जी मंडी के लापता व्यापारी योगेश कुमार देवेश कुमार एंड कंपनी के देवेश शुक्ला को लावारिस के रूप में अंतिम संस्कार करने के मामले में उनके राखी मंडी जूही स्थित निवास पर जाकर उनके भाई मनोज शुक्ला, योगेश शुक्ला, विकास शुक्ला से मिले और पूरी जानकारी ली।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने परिवार को सांत्वना देते हुए और साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि घटना का सही खुलासा कर आरोपितों को सजा दिलाने व पनकी थाना पुलिस की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।
