पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ रुपये की चरस के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार 

कानपुर। कानपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध शाखा और बर्रा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार ऑपरेशन व्हाइट पाउडर के तहत मिली मुखबिर की सूचना पर बर्रा थाना क्षेत्र के प्रिया हॉस्पिटल के सामने अंडरपास के नीचे छापेमारी की गई।
इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से करीब साढ़े आठ किलो अवैध चरस बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमजान अहमद उम्र 44 वर्ष और एजाज अहमद उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों मसवानपुर, रावतपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बरामद चरस की कीमत एक करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। इस कार्रवाई को अपराध शाखा की स्वाट टीम और बर्रा पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बात नहीं बनी तो फिर से बमबारी शुरू कर देंगे, ईरान सीजफायर पर G7 से ट्रंप की नई धमकी | संजय राउत ने बागी सांसदों को दी गाली, बवाल होने पर कहा- 'मराठी में चलता है, जिसे जो भाषा समझ आती है...',संजय निरुपम ने किया पलटवार | 'ईरान समझौते के दौरान समुद्र में भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो', PM मोदी ने ट्रंप के सामने उठाया मुद्दा | 2027 में सैफई तक सिमट जाएगा सपा का प्रभाव’, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दावों से चढ़ा सियासी पारा, कहा- 25-26 सांसद टूटने को तैयार
Advertisement ×