महबूबा मुफ्ती को सता रहा कश्मीरी पंडितों का दर्द

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और पुनर्वास की मांग करते हुए कहा कि उनके पुन: एकीकरण को केवल एक प्रतीकात्मक वापसी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि जम्मू और कश्मीर के लिए एक साझा, समावेशी और दूरंदेशी भविष्य के निर्माण के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने राजभवन में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हमने कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी के मुद्दे को पीडीपी के एजेंडे का हिस्सा बनाया है। हमारे खिलाफ बहुत बड़ा आरोप है कि हम यहां रहने वाले कश्मीरी पंडितों को नहीं बचा सके। महबूबा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में हर राजनीतिक दल, चाहे वह किसी भी विचारधारा का हो, लगातार उनकी वापसी के विचार का समर्थन करता रहा है। उन्होंने कहा, “उनके विस्थापन का साझा दर्द और सुलह की चाहत हम सभी को इस विश्वास में बांधती है कि कश्मीर एक बार फिर ऐसा स्थान बन सकता है जहां समुदाय शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रह सकें। इस मोर्चे पर सार्थक प्रगति की सुविधा के लिए, आपके विचार के लिए एक समावेशी और चरणबद्ध रोडमैप संलग्न किया गया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×