राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने पेंशन ऋण की समस्या को लेकर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन 

कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांगजन कि पेंशन व ऋण की धनराशि दिव्यांगजनों के खातों में लम्बे समय से न पहुंचने की शिकायत पर आज जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम को ज्ञापन सौंप कर तत्काल दिव्यांगजनों के खातों में पेंशन भिजवाने की मांग की है। 
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि एन पी सी आई व के वाई सी  होंने के बावजूद हजारों दिव्यांगों कि पेंशन व दुकान संचालन तथा दुकान निर्माण ऋण की धनराशि खातों में नहीं पहुंची है। दिव्यांगजन पेंशन के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यालय में सैकड़ों दिव्यांगों ने पेंशन खाते में न पहुंचने कि शिकायत दर्ज कराई थी।
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, राहुल विश्वकर्मा,  गोमती वर्मा, राम जानकी, सोनी, किशन अवस्थी, जौहर अली, सीमा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×