मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा जनजागरूकता अभियान का आयोजन

कानपुर। मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (HEW) द्वारा महिलाओं को विभागीय योजनाओं एवं उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं एवं आमजन को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तीकरण से संबंधित सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

इस अवसर पर आमजन की विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अभियान के माध्यम से महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद महिलाओं तक विभागीय सहायता सेवाओं की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन का यह प्रयास महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता सेवाओं से जोड़ने तथा विभागीय योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर डायरेक्‍टर संजय गुप्ता की बाथरूम में गिरने से मौत, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी दी थी हिट फिल्‍में | 'अंगद के पांव की तरह UP में BJP, कोई उखाड़ नहीं सकता', लखनऊ में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने दिया विपक्ष को संदेश .... नया सफर शुरू, CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान संग रचाई शादी |      बंगाल की खाड़ी में फिर मंडराया चक्रवात का बड़ा खतरा: 6 घंटे में 'डिप्रेशन' और 24 घंटे के भीतर भयंकर तूफान में बदलने की आशंका, IMD का अलर्ट .. Hardeep Singh Puri ने MP राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा पर्चा | जातिवाद और जिन्नावाद का मुकाबला मिलकर करना होगा...सरदार पटेल की जयंती पर बोले CM योगी ....................... KGMU धर्मांतरण मामले में UP सरकार सख्त, आरोपी डॉक्टरों और कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश
Advertisement ×