निकिता सिंघानिया, सास-साले को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

इंजीनियर अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया बेंगलुरु पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। बेंगलुरु पुलिस ने शनिवार को तीनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। इसके बाद तीनों को बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रविवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया को 14 दिसंबर को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। निकिता की मां निशा सिंघानिया और उसके भाई अनुराग सिंघानिया को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर बेंगलुरु लाया गया और स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

9 दिसंबर को, अतुल का शव दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के मुन्नेकोलालु में उसके घर पर फंदे से लटका मिला था। आत्महत्या करने से पहले सुभाष ने एक वीडियो और नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर झूठे मामलों में फंसाकर उनका लगातार उत्पीड़न कर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। मराठाहल्ली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया तथा निकिता और दो अन्य को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×