छात्रों की गूंज कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए नीलांशु चतुर्वेदी ने बनाई रणनीति

  • कोंग्रेस की तिलक हाल में हुई कानपुर मंडल स्तरीय बैठक
कानपुर। प्रयागराज में 8 अगस्त को आयोजित होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से  कानपुर के तिलक हाल में कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक एवं कानपुर-बुंदेलखंड जोन के प्रभारी नीलांशु चतुर्वेदी ने संबोधित किया।
नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि प्रयागराज का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम देश के युवाओं और छात्रों की आवाज़ को बुलंद करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से अधिकतम संख्या में युवाओं, छात्रों एवं कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि प्रयागराज में होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों, बेरोज़गारों और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। इसी कारण देशभर के युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह है और बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंचेंगे।
राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति निरस्त किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और युवाओं के बढ़ते समर्थन से घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी भय के कारण प्रशासनिक दबाव बनाकर कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इन प्रयासों के बावजूद राहुल गांधी की सभा हर हाल में होगी और युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
उपस्थित नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ प्रयागराज पहुंचने का संकल्प लिया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय भी लिया। बैठक में कानपुर महानगर, कानपुर देहात एवं कानपुर ग्रामीण के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कानपुर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,देहात अध्यक्ष अम्बरीश सिंह गौड़,ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×