अधिवक्ताओं से कार्य छीनने का प्रयास है निबंधन मित्र भर्ती योजना: पं  रवीन्द्र शर्मा

  • अधिवक्ताओं विरोधी है निबंधन मित्र भर्ती योजना
कानपुर। अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समित के नेतृत्व में अधिवक्तागण बार एसोसिएशन गेट से चल जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि प्रदेश सरकार संपत्ति के निबंधन प्रपत्रों को तैयार करने के लिए ग्रेजुएट पास निबंधन मित्रों के भर्ती की योजना ला रही है जिससे प्रदेश के लाखों अधिवक्ताओ के कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अधिवक्ता संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम में शिक्षित होने के कारण संपत्ति की रजिस्ट्री, एग्रीमेंट, लीजडीड आदि की तैयारी के समय  निबंधन के बाद उत्पन्न होने वाली विधिक समस्याओं को ध्यान में रख निबंधन प्रपत्र तैयार कराता है ताकि भविष्य में संपत्ति लेने वाला सुरक्षित रहे।निबंधन मित्रो द्वारा बिना संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम की शिक्षा के निबंधन कराने से संपत्ति के झगड़े बढ़ेंगे और अंत में संपत्ति लेने वाले अपने को ठगा महसूस करेंगे।जिलाधिकारी के प्रतिनिधि राजेश कुमार ए डी एम वित्त ने ज्ञापन प्राप्त कर कहा कि आपका प्रतिवेदन कार्यवाही हेतु मुख्यमंत्री  को भेज दिया जाएगा।प्रमुख रूप से राम नवल कुशवाहा कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन अरविंद दीक्षित ओ पी दुबे संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ अखिलेश कुमार जितेंद्र शुक्ला रविन्द्र भूषण रमाकांत मिश्रा आशीष गुप्ता तरुण कुशवाहा सुरेंद्र सिंह अजय गुप्ता भानू सिंह के के यादव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×