कानपुर। यह हम नहीं कह रहे हैं, यह कानपुर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया। नो हेलमेट नो फ्यूल – यानी अब से पेट्रोल पंप संचालक द्वारा बिना हेलमेट के किसी भी दो पहिया वाहन स्वामी को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। और पेट्रोल पंप संचालक लोगों को आई एस आई मार्क हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करे। यह बात उन्होंने हो रहे एक्सीडेंट के मद्देनजर कही। दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट ना पहने और एक्सीडेंट हो जाने पर सर में चोट लगती है और व्यक्ति की जल्दी मौत हो जाती है।
