दूध-दही, नॉन वेज नहीं… इस पानी से होंगी हड्डियां मजबूत

अगर आप सोचते हैं कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ नॉन वेज या दूध-दही ही जरूरी है, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, हड्डियों को मजबूत रखने के लिए आपको वेज में ही काफी बेहतरीन ऑप्शन मिल जाएगा। वेज में इसके लिए दाल का पानी ट्राई किया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए दाल का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे?

क्यों फायदेमंद है दाल का पानी?

दाल का पानी पौधे आधारित प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और विटामिन्स से भरपूर होता है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने और जोड़ों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए दाल का पानी एक बेहतरीन नेचुरल टॉनिक का काम करता है।

हड्डियों के लिए दाल के पानी के फायदे क्या हैं?

कैल्शियम की कमी को करें पूरा

दाल का पानी कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होता है। कैल्शियम पूरा मिलने से हड्डियां मजबूत रहती हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत

अगर आपको जोड़ों में दर्द या कमजोरी महसूस होती है, तो रोज दाल का पानी पीना फायदेमंद रहेगा। यह नेचुरल तरीके से हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है।

बच्चों की ग्रोथ में मदद

बचपन से ही बच्चों की ग्रोथ पर हम ध्यान ज्यादा देते हैं, ताकि इन्हें सही समय पर सही मात्रा में पोषण मिल सके। बढ़ते बच्चों को अगर रोज एक कटोरी दाल का पानी दिया जाए, तो उनकी हड्डियां मजबूत बनती हैं और शारीरिक विकास भी बेहतर होता है।

महिलाओं के लिए खास

एक उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिसके कारण अक्सर हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में दाल का पानी एक आसान और नेचुरल उपाय है जो उन्हें हड्डियों की कमजोरी से बचाता है।

डाइजेशन को भी रखता है ठीक

दाल का पानी हल्का और पचने में आसान होता है। इससे पेट साफ रहता है और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है। ज्यादा न खाकर आप दाल के पानी से शरीर में पोषण की कमी को पूरा कर सकते हैं।

कैसे बनाएं दाल का पानी?

  • किसी भी दाल जैसे मूंग, मसूर या तूर दाल को साफ करके 3 कप पानी में उबालें।
  • जब दाल पक जाए तो उसे छान लें और जो पानी बचे, उसे हल्का सा नमक या नींबू डालकर पिएं।
  • चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी या काली मिर्च भी डाल सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

  • ज्यादा नमक न डालें, वरना फायदों की जगह नुकसान हो सकता है।
  • हर रोज ताजा दाल का पानी ही पिएं।
  • जिन्हें गैस या पेट की समस्या रहती है, वे मूंग दाल का पानी पीना शुरू करें। सभी दालों में से यह सबसे हल्का होता है।

इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×