अब ऑनलाइन क्राइम वालों की खैर नहीं, भारतपोल पोर्टल, सब कुछ बदल देगा?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘भारतपोल पोर्टल’ का आगाज किया, जिसे सीबीआई ने तैयार किया है. ‘भारतपोल पोर्टल’ का मकसद कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर और फाइनेंशियल क्राइम में अंतरराष्ट्रीय पुलिस की मदद करना है, जो रियल टाइम में इन्फॉर्मेशन का आदान-प्रदान करेगा.

दरअसल, भारतपोल पोर्टल इंटरपोल के जरिए अंतरराष्ट्रीय मदद के लिए सभी अनुरोधों के प्रोसेसिंग को व्यवस्थित करेगा, जिसमें रेड नोटिस और अन्य रंग-कोडित इंटरपोल नोटिस जारी करना शामिल है.

साइबर अपराध, वित्तीय अपराध, ऑनलाइन कट्टरता, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी और मानव तस्करी सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए भारतपोल पोर्टल काफी कारगर साबित हो सकता है.

इस मौके पर अमित शाह ने कहा, आज ‘भारतपोल’ के शुभारंभ के लिए हम यहां इकट्ठा हुए हैं. यह हमारे देश की अंतर्राष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाने वाली शुरुआत है. ‘भारतपोल’  की संरचना से भारत की हर एजेंसी, हर राज्य की पुलिस खुदको इसकी मदद से खुदको बहुत सरलता से इंटरपोल के साथ जोड़ पाएगी और जांच को गति दे पाएगी.”

इससे पहले सोमवार को उन्होंने एक्स पर कहा था कि मंगलवार एक ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है, क्योंकि सीबीआई के बनाए ‘भारतपोल पोर्टल’ को लॉन्च किया जाएगा. यह हमारी जांच एजेंसियों को उनकी वैश्विक पहुंच बढ़ाकर एक नई धार देगा, जिससे मोदी सरकार के सभी के लिए एक सुरक्षित भारत बनाने के सपने को पूरा किया जा सकेगा.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि इस चुनौती का समाधान करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतपोल पोर्टल विकसित किया है, जो इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से सुलभ है, जो सभी हितधारकों को एक साझा मंच पर लाएगा.

मंत्रालय ने बयान में कहा कि वर्तमान में सीबीआई, आईएलओ और यूओ के बीच संचार मुख्य रूप से पत्रों, ईमेल और फैक्स पर निर्भर करता है. बयान में आगे कहा गया है कि भारतपोल पोर्टल क्षेत्र-स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए एक परिवर्तनकारी उपकरण बन जाएगा, जो अपराधों और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में उनकी दक्षता को बढ़ाएगा. अंतरराष्ट्रीय सहायता तक आसान और तेज पहुंच की सुविधा प्रदान करके यह अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×