नवरात्र में मां दुर्गा को लगाएं लौकी के हलवे का भोग

नवरात्रि पर्व पूरे देश में बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जाता है। जगह-जगह मां दुर्गा के पंडाल लेग होते हैं और गरबा-डांडिया नाइट का कार्यक्रम अयोजन होता होता है। इस बार नवरात्रि का उत्सव 3 अक्टूबर 2024 से आरंभ हो रहा है और इसका समापन 11 अक्टूबर 2024 को हो रहा है। नवरात्रि में मां भवानी के नौ दिनों तक अलग-अलग चीजों का भोग प्रसाद में बनाकर चढ़ाया जाएगा। अगर आप भी अपने घर पर कोई मिठाई बनाकर तैयार करना चाहते हैं, तो लौकी का हलवे की ये रेसिपी जरुर बनाएं। यह लौकी का हलवा बेहद ही टेस्टी है और इसे बनाने में भी कम समय लगता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

लौकी का हलवा बनाने के लिए सामग्री

– 2 कप कद्दूकस की हुई लौकी

– 1 कप चीनी

– 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल

– 1/4 कप घी

– 1 कप दूध

– 1/2 चम्मच इलायची पाउडर

– गार्निश करने के लिए कटे हुए मेवे

लौकी का हलवा बनाने का तरीका

– सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें इसके बाद कद्दूकस की हुई लौकी डालकर अच्छे से भून लें। 

– लौकी को तब तक भूनें जब तक इसका कच्चापन निकल जाए। जब लौकी पककर नरम हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और चीनी डालकर मिश्रण को बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।

– इसके बाद इसमें दूध डालें और इलायची पाउडर मिक्स कर दें। आपको लगे कि लौकी ने सारा दूध सोख लिया है तो आंच बंद करके हलवा में कटे हुए मेवे डालकर गार्निश कर दें और मां दुर्गा को भोग अर्पित करने के लिए हलवे का प्रसाद तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×