अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ओईएफ कंबाइंड अस्पताल की पीएमओ डॉ. तरणिमा साहा का किया अभिवादन व सम्मान

कानपुर(उत्तर प्रदेश )। शनिवार आठ मार्च को  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया नारी शक्ति को नमन करने के साथ उनका सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का  मुख्य उद्देश्य समाज में महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, लैगिंक समानता को बढ़ावा के साथ महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसरों में सुधार करना है। महिलाओं ने शिक्षा के साथ वोट का अधिकार देने के साथ पुरूषों के बराबर महिलाओं को अधिकार देने के उद्देश्य से 1908 में न्यूयार्क शहर में करीब 15000 महिलाओं ने विशाल प्रदर्शन किया था। इसी प्रकार समय समय पर दुनिया के कई देशों में महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए प्रदर्शन किए जाते रहे। जिसके बाद 1977 में संयुक्त राष्ट्र ने 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार कोउत्तर प्रदेश के कानपुर में किला मजदूर यूनियन महामंत्री समीर बाजपेई ने यूनियन पदाधिकारियों के साथ आयुध उपस्कर निर्माणी(ओईएफ) फूलबाग कानपुर के कंबाइंड अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर तरणिमा साहा को बुके भेंटकर उनका अभिवादन व सम्मान करते हुए उनके हौसले व जज्बे को नमन  किया।इस मौके पर महामंत्री समीर बाजपेई ने डॉक्टर तरणिमा साहा के कार्य की सराहना करते हुए उनके व्यवहार और व्यक्तिव को विशाल व महान बताया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर तरणिमा साहा  मरीजों के प्रति आत्मीय व्यवहार सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान करना अपनेआप में एक गौरवशाली क्षण है। डॉक्टर तरणिमा साहा ने इस अवसर पर सभी को धन्यवाद कहा। इस दौरान मुख्य रूप से यूनियन के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, उपाध्यक्ष नरेश तिवारी, एलपीसी मेंबर नीरज सिंह, संयुक्त मंत्री राजकुमार गौतम, ब्रिजेश तिवारी, संजय गुप्ता, मोहित शुक्ला, रंजीत सिंह राणा, अरविंद द्विवेदी, मिथिलेश प्रसाद,विजय पाल, राकेश द्विवेदी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×