किदवई नगर एच ब्लाक शनि देव मंदिर के पास लगी आग, अग्निशमन टीम ने बड़ी मशक्क्त से बुझाई आग

कानपुर। कंट्रोल रूम फायर स्टेशन मीरपुर को सूचना प्राप्त हुई कि एच ब्लॉक पानी की टंकी के सामने किदवई नगर में कच्ची बस्ती में दुकानों में आग लगी है तत्काल सूचना पर फायर स्टेशन मीरपुर कैन्ट से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के०के० सिंह अपनी यूनिट को लेकर घटनास्थल के लिए प्रस्थान हुए दूर से ही आग के गुब्बार को देखकर और स्टेशनों से यूनिटों की मांग की गई तथा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि टायरों की अग्नि विकराल रूप धारण कर लिये थी तथा तेज  लपटों के बीच दो एलपीजी गैस के सिलेंडर व दो एयर कंप्रेसर भी बहुत तेजी से जल रहे थे जिसमें से एक कंप्रेसर लीक हो रहा था प्रभारी के कुशल नेत्तृत्व में यूनिट को पेड़ की आड़ लगवाकर पानी का तीव्र  जेट प्रेशर बनवाकर आग पर मारने हेतु निर्देशित किया गया कुछ ही सेकंड में एलपीजी सिलेंडर व कंप्रेसर को ठंडा करते हुए व आसपास बढ़ रही आग को रोकते हुए अग्निशमन कार्य जारी रखा गया तभी घटना स्थल पर फजलगंज यूनिट व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी किदवई नगर आ पहुंचे एक होज फैलवाकर साधारण ब्रांच से एक नया मोर्चा बना करके अग्निशमन कार्य शुरू किया कुछ ही मिनट में आग को पूर्ण रूप से बुझा करके ठंडा कर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×