अनुपस्थित खंड विकास अधिकारियों का कटेगा एक दिन का वेतन, देना होगा स्पष्टीकरण

कानपुर। 2 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में संपन्न हुई वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए गए कि अधिकारियों द्वारा जनता दर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाए और सभी संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर प्रातः 10 बजे से 12:00 बजे तक जनता दर्शन कर उनकी समस्याओं का निवारण करें ।
उक्त निर्देशों के अनुक्रम में 3 जून को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के विकास खंडों में जनता दर्शन की वास्तविकता की जानकारी लेने के उद्देश्य से प्रातः 10:30 पर सभी खंड विकास अधिकारियों की एक वर्चुअल बैठक आहूत की गई, जिसमें  चंद्रमणि खंड विकास अधिकारी चौबेपुर/कल्याणपुर एवं आशीष मिश्रा खंड विकास अधिकारी घाटमपुर/बिधनू प्रातः 10:40 पर अपने विकास खंड मुख्यालय पर उपस्थित नहीं पाए गए। उक्त खंड विकास अधिकारियों को अनुपस्थित मानते हुए 3 जून का वेतन काटने के निर्देश किए गए और 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×