खादी एंव ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 

कानपुर। उ०प्र० सरकार द्वारा खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में संचालित योजनाओं के अत्यधिक प्रचार प्रसार की मंशा से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों में खादी एंव ग्रामोद्योग प्रदर्शनी निरन्तर आयोजित की जा रही है। जिसके कम में दिनांक 15.01.2025 से 29.01.2025 तक 15 दिवसीय प्रदर्शनी, मोतीझील, लॉन न० 3. कानपुर नगर में प्रारम्भं हो चुकी है। जिसमें खादी तथा ग्रामोद्योगी उत्पादों के अलग-अलग स्टॉल स्थापित है, जिसमें खादी वस्त्रो एवं ग्रामोद्योगी उत्पादों की बिकी की जा रही है।
कानपुर के  सांसद रमेश अवस्थी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में  राकेश सचान,मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम एंव निर्यात प्रोत्साहन/खादी एव ग्रामोद्योग विभाग उ०प्र० सरकार के कर कमलों द्वारा किया गया।राकेश सचान मंत्री खादी ग्रामोद्योग ने अपने सम्बोधन में कहा कि कानपुर को खादी ग्रामोद्योग को हब बनाना है जिसकी जिम्मेदारी  सुरेश गुप्ता, अध्यक्ष उ०प्र० खादी ग्रामोद्योग महासंघ को दी गयी जिस पर  गुप्ता ने मंत्रीजी को आश्वासन दिया कि एक महीने में खादी ग्रामोद्योग हब का प्रोजेक्ट बनाकर खादी बोर्ड मुख्यालय को प्रेषित कर दिया जायेगा। मंत्री ने खादी बस्त्रों पर 15 से 25 प्रतिशत तक छूट दिये जाने की बात कही।
मंत्री ने कहा कि “खादी वस्त्र नही एक बिचार है” साथ ही खादी फॉर फैशन खादी फॉर नेशन का नारा दिया।  इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालगोविन्द तिवारी,राजेन्द्र कुमार गौतम, मो० शारिब मनोज पाठक, संजीव सिंह, राजीव द्विवेदी, प्रदीप गुप्ता,वरून जौहरी, राजीव रावत,रामप्रसाद विश्वकर्मा,  कुमार, विवेक त्रिवेदी, टोनी सक्सेना, मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×