हथकरघा कारीगरों की उन्नति ही हमारा मकसद : मंत्री राकेश सचान

  •  हैंडलूम एक्सपो का उद्घाटन मंत्री राकेश सचान द्वारा फीता काटकर किया गया
कानपुर। एक्सपो में हैण्डलूम उत्पादों के साथ आकर्षक हैण्डीकाफ्ट्स बहुत ही कम दरों में उपलब्ध विकास आयुक्त हथकरघा, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग निदेशालय, उ०प्र०, कानपुर द्वारा आयोजित नेशनल हैण्डलूम एक्सपो-2024, (गाँधी बुनकर मेला), बृजेन्द्र स्वरूप पार्क, कानपुर नगर में 25 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर 08 दिसम्बर, 2024 तक चलेगा। विभिन्न प्रदेशों के हथकरघा करीगरों एवं हैण्डशिल्पियों के उत्कृष्ट उत्पाद बिक्री एवं डिस्प्ले हेतु उपलब्ध है। एक्सपो की अवधि प्रतिदिन मध्यान्ह 12:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक है।
                 
मा० मंत्री  सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, निर्यात प्रोत्साहन, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उ0प्र0 राकेश सचान के द्वारा नेशनल हैण्डलूम एक्सपो-2024 का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। मंत्री द्वारा एक्सपो परिसर में विभिन्न प्रान्तों के स्टालों का भ्रमण कर उनके उत्कृष्ट उत्पादों की सराहना की गयी। मंत्री द्वारा भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय, बुनकर सेवा केन्द्र-वाराणसी के सौजन्य से बनाये गये थीम पैवेलियन का निरीक्षण किया गया एवं सिल्क साड़ी बनाये जाने की प्रक्रिया तथा वस्त्रों में ब्लाक प्रिटिंग की प्रक्रिया को जानने में अपनी रूचि ली।
             
इस अवसर पर मंत्री जी के अतिरिक्त उप निदेशक, बुनकर सेवा केन्द्र, भारत सरकार, वाराणसी संजय गुप्ता, संयुक्त आयुक्त हथकरघा के० पी० वर्मा, उप आयुक्त (प्रवर्तन) पी० सी० ठाकुर एवं परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त दीपक तिवारी उपस्थित रहे। 
           
मंत्री राकेश सचान द्वारा द्वारा अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट पी०एम० मित्रा पार्क एवं उद्यमियों को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गयी। के० पी० वर्मा, संयुकत आयुकत हथकरघा द्वारा बुनकरों एवं आम जनमानस को हथकरघा निदेशालय द्वारा चलायी रही अन्य योजनाओं के बारे में विधिवत जानकारी दी गयी।
             
हथकरघा एक्सपो में हरियाणा, उत्तराखण्ड, बिहार, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, जम्मू एवं कश्मीर, झारखण्ड, राजस्थान एवं पश्चिमी बंगाल सहित उत्तर प्रदेश के झांसी, मऊ, इटावा, कानपुर, अलीगढ़ एवं वाराणसी जनपदों के कुल 80 स्टॉलों के माध्यम से विभिन्नता युक्त आकर्षक उत्पाद है, जो बरबस ही लोगो को अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश के 16 स्टॉल द्वारा भी अपने उत्पाद बहुत ही उचित दर में ग्राहकों हेतु उपलब्ध है।

 

नगर वासियों से अनुरोध है कि बहुत ही कम दरों में उपलब्ध हथकरघा एवं हैण्डीकाफ्ट्स के उत्पादों अधिक से अधिक संख्या में आकर खरीदें एवं गरीब किन्तु आत्म-विश्वास से भरे हथकरघा बुनकरों एवं शिल्पियों का मान बढ़ा कर देश के विकास में भागीदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×