पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर झांसी में हमला!

पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर उनके नेतृत्व में चल रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के छठे दिन हमला हुआ है। पदयात्रा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित पर किसी ने हमला करने के लिए मोबाइल फोन फेंक दिया। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा के दौरान उनके स्वागत में फूलों के साथ मोबाइल फोन भी फेंका गया था। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री ने इससे खुद इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कोई हमला नहीं हुआ। पुष्पवर्षा कर रहे एक भक्त का गलती से मोबाइल फोन गिर गया। यह कोई हमला नहीं था। हम इस यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से चला रहे हैं।

बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन सीधे धीरेंद्र शास्त्री के चेहरे पर लगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जिन्हें बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जाना जाता है, ने 160 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। 11 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में कई संतों, राष्ट्रवादी विचारकों और अन्य लोगों की भागीदारी शामिल है। शास्त्री द्वारा मध्य प्रदेश के छतरपुर से ओरछा तक की जा रही ‘सनातन पदयात्रा’ को समर्थन देने के लिए कई संत एक साथ आए हैं।

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर आध्यात्मिक नेता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में हिंदू एकता के लिए अपने समर्थकों के साथ 160 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की। नौ दिवसीय ‘‘हिंदू एकता पद यात्रा’’ बागेश्वर धाम से शुरू हुई जो निवाड़ी जिले के ओरछा में श्री राम राजा मंदिर में समाप्त होगी। ओरछा में श्रीराम को भगवान और राजा के रूप में पूजा जाता है तथा अक्सर भक्तों द्वारा इसे ‘‘दूसरी अयोध्या’’ कहा जाता है। यात्रा में उनके सैकड़ों समर्थक ‘‘हिंदू राष्ट्र’’ की मांग वाली तख्तियां लिए हुए थे। यात्रा की शुरुआत में भाग लेने वालों में प्रदेश भाजपा प्रमुख और लोकसभा सांसद वी डी शर्मा और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×