पेंशनर्स धनतेरस एंव दीपावली का करेंगे बहिष्कार

कानपुर। सरकार व्दारा पेंशनर्स को एक जुलाई से देय मंहगाई राहतकी घोषणा न किए जाने एंव चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को आफलाइन न किए जाने से पेंशनर्स में व्यापक आक्रोष व्याप्त है जिसको लेकर सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन कानपुर नगर की एक बैठक बी एल गुलाबिया की अध्यक्षता में जल‌संस्थान बेनाझाबर के यूनियन कक्ष में आयोजित किया था। बैठक को संबोधित करते हुए आर पी श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि एक जुलाई से मंहगाई राहत जो देय है, केन्द्रीय सरकार ने अपने पेंशनर्स को घोषणा कर भुगतान भी करवा दिया है लेकिन राज्य सरकार अपने पेंशनरों को दीपावली पर्व पर मंहगाई राहत न दिये तथा ऊपर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को जबरन आनलाइन के आदेश जारी कर जारी भुगतान को भी रोकवा दिया है।

अभी आनलाइन का प्रशिक्षण किसी कार्यालय के कर्मचारियों को नहीं कराया गया। अत्याधिक बिमारी पेंशनर्स इलाज के अभाव में मौत का इन्तजार कर रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने सरकार की कार्य प्रणाली से क्षुब्ध होकर बताया कि पेंशनर्स असहाय समझकर इस प्रकार निर्णय लिया जाना, अब बर्दाश्त नहीं है। इसलिए बैठक में निर्णय लिया गया कि धनतेरस एवं दीपावली का बहिष्कार कर, दीपावली के दिन मां लक्ष्मी जी प्रार्थना कर उ प्र सरकार के मुख्य मंत्री जी को सद्बुद्धि दे, और वृध्द ‌बिमार पेंशनर्स की न्यायिक मांग को तत्काल पूरा करें।

बैठक में बी एल गुलाबिया, अशोक कुमार मिश्रा, रविन्द्र कुमार मधुर, वी एन पाल, मेवालाल कनौजिया,‌ सरदार इन्द्र जीत सिंह गिल, राजेश निगम, विशनू पाल, जयनेंन्द्र कुमार पाण्डेय, रमाकांत वर्मा, सन्तोष ञिपाठी, सुनील ‌सुमन हरि किशोर शुक्ला, बेचे लाल कुशवाहा, कृष्ण बहादुर सिंह, राकेश कुमार तिवारी, विमला मिश्रा, जसविंदर कौर, ऊषा चौहान विनोदिनी शर्मा, आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
दिल्‍ली में दिवाली से पहले PLA का आतंकी गिरफ्तार, पहचान बदल कर रह रहा था 1 लाख का इनामी, क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार .... Samrat Choudhary ने बिहार में छठ और दिवाली पर सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश | दिवाली से पहले CM योगी का किसानों को बड़ा तोहफा: फसल नुकसान राहत राशि में 25-30% की बढ़ोतरी, 10 लाख से ज्यादा को मिलेगा फायदा .. NCW प्रमुख विजया रहाटकर बोलीं, देश में हर क्षेत्र का नेतृत्व कर रहीं महिलाएं |      पहला ऐसा यादव देखा, जो अहीर-अहीर में भी भेद करता है...राजभर का अखिलेश पर हमला, बोले- ग्वाला समाज सपा को 2022 से भी बुरे दौर में पहुंचाएगा . Calcutta High Court ने KMC चुनाव अधिसूचना पर लगाई रोक | '40 लाख युवा सड़क पर, राहुल के एक इशारे पर हालात बांग्लादेश से भी बुरा...', इरफान अंसारी के बयान पर बवाल, BJP बोली- ये अराजकतावादी राहुल की सोच
Advertisement ×