बरामद मोबाइल फोन को शीघ्र उनके स्वामियों को सौंपा जाये : पुलिस उपायुक्त दक्षिण

  • पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा CEIR Portal के संबंध में की गयी समीक्षा बैठक 
कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा दक्षिण जोन के समस्त थानों पर CEIR Portal पर कार्यरत पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों, मोबाइल फोन की ट्रेसिंग एवं बरामदगी की प्रगति तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस उपायुक्त ने निर्देशित किया कि पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र ट्रेसिंग एवं बरामदगी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए।
सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि CEIR Portal पर प्राप्त शिकायतों का नियमित अनुश्रवण किया जाए, पोर्टल पर आवश्यक सूचनाओं को समय से अद्यतन रखा जाए तथा शिकायतकर्ताओं से निरंतर संपर्क स्थापित कर उन्हें प्रकरण की प्रगति से अवगत कराया जाए। साथ ही बरामद मोबाइल फोन को नियमानुसार शीघ्र उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में CEIR Portal के प्रभावी संचालन, तकनीकी समन्वय एवं कार्यप्रणाली में सुधार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने कहा कि आमजन के गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी पुलिस की प्राथमिकताओं में है। इस कार्य में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें, जिससे अधिकाधिक शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल | राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास, अपमान करने पर 3 साल तक की जेल | PoK में मुनीर की सेना का कत्लेआम! 3 दिन में 40 मौतें, सैकड़ों घायल; पाक रक्षा मंत्री बोले- प्रदर्शनकारियों के साथ बातचीत नहीं | 'हमें जवाब का इंतजार, आपको कुर्मियों से इतनी चिढ़ क्यों?', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से फिर पूछा सवाल
Advertisement ×