अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की गयी समीक्षा गोष्ठी

कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जोन के समस्त जनपद प्रभारियों के साथ आगामी पर्व ईद उल.अज़हा (बकरीद), कानून-व्यवस्था, अपराध समीक्षा, ऑपरेशन कन्विक्शन की प्रगति, औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं, संगठित अपराध/माफियाओं के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सम्बन्धी संचालित पहल, सुरक्षा उपायों एवं वर्तमान स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं के सम्बन्ध में समीक्षा गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
समीक्षा गोष्ठी में निर्देशित किया गया कि आगामी पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त जनपदों में संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी, प्रभावी पुलिस गश्त, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, खुफिया तंत्र की सक्रियता तथा स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, अपराधों में प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषसिद्धि सुनिश्चित करने हेतु ऑपरेशन कन्विक्शन में गुणवत्तापूर्ण पैरवी, महिला अपराधों एवं साइबर अपराधों के प्रति त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही तथा संगठित अपराधियों/माफियाओं के विरुद्ध कठोर एवं परिणामपरक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
औद्योगिक प्रतिष्ठानों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने पर भी विशेष बल दिया गया। समीक्षा गोष्ठी के दौरान आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी व हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
721 साल का इंतजार खत्म! Bhojshala में CM Mohan Yadav ने की पूजा, गूंजे 'जय मां वाग्देवी' के जयकारे  | Yogi राज की तरह Bengal में भी गैंगस्टरों पर टूट रहा पुलिस का कहर, Gangster Akash Singh को Police ने कच्छे में सड़कों पर घुमाया | Rohingya और Bangladeshi Infiltrators के खिलाफ सख्त एक्शन, विदेशियों को रखने के लिए सभी 23 जिलों में बनेंगे Holding Centres | मुरादाबाद एयरपोर्ट पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के विमान का इंजन फेल होने के बाद हड़कंप, इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं
Advertisement ×