
लेख : पंकज कुमार मिश्रा, मिडिया विश्लेषक एवं पत्रकार जौनपुर
आजकल यूपी के किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है उधर यूपी में सफ़ेद वाले सांड ने आजम की भैंसिया को देख के परम रोमांटिक अंदाज में लोक परम्परा वाला गीत -गोरिया चांद के अँजोरिया नियर गोर बाड़ू हो…गा दिया जिससे रामपुर और गोरखपुर में हंगामा मच गया है। इधर यह देख रवि किशन भैया ने भी गोरखपुर महोत्सव में माईक लेकर अपना जिंदगी झंड करते हुए कहा कि सांड बाबा तोहार जोड़ नइखे कौनों तूं बेजोड़ बाड़ा हो.. सफेद सांड चौराहो तक -सिट्ट,चले आते हैं पता नहीं कहाँ कहाँ से और रात में किसानी चौपट कर फिर शहर निकल जाते है,देशी भैस और उसकी बहिनिया रामपुर से गोरखपुर आप गई तो उधर महोत्सव कि माईक से आवाज़ आई -आव मूझउंसी ,बढियां से पाहि लगावत हईं तोहार हम.. माईक पर बोलते हुए अलीखेस ने सांड सभा में कहा अब वक्त आ गया है कि सरकार महिला पुलिस की ही तर्ज पर एक भंइस पुलिस बल की भी स्थापना करे, चाहे तो जेल में बंद आजम जी से सुझाव भी लिए जा सकते हैं,आईपीसी की ही तर्ज पर बीपीसी (भईंस पीनल कोड) भी बनाए जाने की आवश्यकता है,वइसे रामपुर वाली भंइसिया देखने में ही मनबढ़ लग रही। तभी गोरखपुर वाली बोल उठी -गोरी का साजन साजन की गोरी,लो जी शुरू हो गई लव स्टोरी तभी साड़ बोला -चरे आवा बतवत हईं कि यूपी में आने वाला कोई तूफान है। उधर तभी समाचार मिला कि नगर निगम वाराणसी द्वारा साड़ो के साथ किए जा रहे भेदभाव और सौतेले व्यवहार के विरोध में आज एक विशाल बैठक नगर के व्यस्ततम चौराहे पर हुई जिसमें देश-विदेश से आए मोटे मोटे और नाटे वक्ताओं ने अपने जोशीले भाषण से कार्यकर्ताओं में जम कर उत्साह का संचार किया,वक्ताओं ने बनारस के साड़ कार्यकर्ताओं से चौराहो पर बैठने को लेकर लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। उधर गोरखपुर में सुबह सुबह एक बेहद फ्रस्टेट टाइप भैंस यूपी के एक पार्टी को खूब गरिया रही थी। बताइए, अइसा साट दिए सब हम लोगों की छवि के साथ खुद को कि बाकी लोगों के लिए हमलोग राजनैतिक रूप से अछूत हो गए, आज नगर निगम टैक्स लगाया है तो गाय पे पान सौ लगाया है, और भइंस पर एक हजार, अब हम लोग भइंस कुल में पैदा हो गईं तो इसमें हम लोगों का का कसूर, ऊपर से यह तो सरासर रंग भेद है।
अखिल भारतीय भैस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्षा ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को कुछ करना चाहिए, कैसे रंग भेद है तभी साड़ो के वकील ने कहा बिल्कुल रंगभेद नहीं है एक काली कोट वाली काली गाय ने टोका, तभी भैसो के वकील ने कहा अच्छा चलिए नहीं रंगभेद है पर नस्ल भेद तो है ना सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए,कहकर वो रो रो कर गाने लगी…जाऊं कहाँ बताए दिल,दुनिया है बड़ी संगदिल,चांदनी आई घर जलाने। उधर एक नगर निगम कर्मी एक पार्टी का झंडा लगी डेयरी पर पहुंच कर डेयरी स्वामी “पहलवान जी” को के सामने 22500 का बिल प्रस्तुत किया, अरे ये आपकी गाय भैंसों का टैक्स है, पांच सौ प्रति गाय हजार रु प्रति भैंस…अगले दिन अखबारों में पहलवान जी की फोटुएं छपीं, चार सिपाही मय दरोगा सीना ताने खड़े थे,पहलवान जी भूमि पर सिर झुकाए बैठे थे और हेडिंग लगी थी कि “सरकारी कर्मचारी को धमकाने वाला डेयरी स्वामी गिरफ्तार” उधर नगर निगम का एक कर्मचारी एक घर के सामने जाकर बोला सर जी आपने अपने घर में एक भैंस पाल रखी है, निकालिए हजार रुपए, धीरे बोल, वो मेरी बीवी है, वक्ताओं का कहना था कि पूरे प्रदेश में अराजक गोवंशों द्वारा रोज ही किसी ने किसी की जान लेने या गम्भीर रूप से घायल करने की सूचना के बावजूद सत्ता द्वारा उन्हें पूरा संरक्षण दिया जा रहा है,जबकि हमारी सीधी सादी भोली भाली और मासूम भैंस बिरादरी जो कभी भी किसी भी आपराधिक कृत्य में शामिल नहीं पाई गई के खिलाफ षड्यंत्र करके उसे अपने ही देश में दोयम दर्जे का नागरिक बनने को मजबूर किया जा रहा है,हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,बताते चलें की गोरखपुर नगर निगम द्वारा गायों और भैंसों पर टैक्स लगाया गया है, जहां गायों पर पांच सौ रुपये प्रति गाय टैक्स है वही भैंसों पर पूरे एक हजार का टैक्स लगाया गया है,भैंसों का सारा विरोध इसी बात का है भैंसों का तर्क है कि जब गाय और भैंस दोनों के ही चार पैर चार थन दो कान दो सींग व एक लम्बी पूंछ है तो फिर आखिर इस भेद भाव की वजह क्या है, भैंसों के संगठन ने तत्काल इस अंतर को समाप्त करने की मांग की है,थंड से परेशान सांड पहुचा एक घर में रहने के उद्देश्य से,पर वहां की संकरी रेलिंग उसे रास न आई, ऊपर से सारा मोहल्ला उसे ही देख रहा था जिससे उसकी निजता खतरे में थी, मजबूर होकर उसने अपना खुद का घर बनवाने की कोशिश की, पर डीलरों ने इतना रेट बढ़ा दिया है कि आम आदमी जमीन ले ही नहीं सकता,मजबूर सांड हाउसिंग लोन लेने के उद्देश्य से स्टेट बैंक पहुचा तो वहां के कर्मचारियों ने कहा अभी लंच है, बाद में आना, फ़िलहाल ताज़ा समाचार मिलने तक सांड फ्रस्टेट होकर अपने शिकार/शिकारियों की तलाश में पगलाया हुआ यहां वहां घूम रहा,है अतः सावधान रहें सुरक्षित रहें।
