देश दुनियां के सभी मंदिर और घर 22 जनवरी 2024 को दीपोत्सव से सरोबार होंगे 

  • भारत अमेरिका मॉरीशस सहित पूरी दुनियां में प्रभु श्रीराम की अलख जगी-भारत में मंदिर व्यवस्थापकों ने ढोल नगाड़ों से आम जनता के पास जाकर निमंत्रण दिया
गोंदिया- वैश्विक स्तरपर आध्यात्मिकता की गहराइयों तक सराबोर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या वाला देश भारत, 22 जनवरी 2024 की तैयारीयों में इस तरह मशगूल है मानो हर नागरिक प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी स्वयं की स्वागत करने की जवाबदारी है, ऐसा है मेरा भारत देश जिसका करीब करीब हर नागरिक किसी न किसी धर्म जाति आस्था में विश्वास रखता है, परंतु 22 जनवरी 2024 को प्रभु श्रीराम की प्राणप्रतिष्ठा पर भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बसे मूल भारतीयों द्वारा भी अपने अपने नजदीकी के मंदिर में जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने की अभिलाषा रखते है उल्लेखनीय है कि अमेरिका के 10 से अधिक राज्यों में प्रभु श्रीराम के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हैं, तो वहीं मॉरीशस ने मंदिर दर्शन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। यह इसलिए के कुछ दिन पहले माननीय पीएम ने 22 जनवरी 2024 को देश-विदेश के सभी मंदिरों मैं साफ सफाई कर दीपोत्सव से जगमगा दें, तथा घरों में भी चारों तरफ दिए जलाकर दीपोत्सव का माहौल बनाएं, जिसे सभी ने हाथों-हाथ लेकर पूर्ण करने की ठान ली है। मंदिरों के व्यवस्थापकों द्वारा अपने आसपास के क्षेत्र में ढोल नगाड़ों के साथ केसरी दुपट्टा टोपी पहनकर श्रद्धालुओं नागरिकों को 22 जनवरी 2024 को मंदिर आने का निमंत्रण और घरों में दिए जलाने का निवेदन किया है।दिनांक 13  जनवरी 2024 को हमारी धर्म नगरी गोंदिया में भी ढोल नगाड़ों के साथ श्याम बाबा मंदिर व्यवस्थापकों और जिला व्यापारी फेडरेशन द्वारा दुपट्टा टोपी पहने  जनता औरश्रद्धालुओं को मंदिर आने का निमंत्रण दिया, हमारे ऑफिस घर में भी आकर विनम्रता से आमंत्रित किया।सबसे बड़ी बात यह है कि मंदिर व्यवस्थापक कार्यकर्ता सेवादार किसी पार्टीके नहीं थे और ना ही किसी पार्टी का झंडा लिए हुए थे बस प्रभु श्री राम जी के भक्त लग रहे थे। किसी भी प्रकार का नारा या पार्टी बाजी नहीं थी।मेरामानना है कि यह माहौल करीब हर शहर गांव में दिख रहा होगा। चूंकि देश-विदेश के सभी मंदिर और घर 22 जनवरी 2024 को दीपोत्सव से सराबोर होंगे, इसलिए आज हम मीडिया में उपलब्ध जानकारी के सहयोग से इस आर्टिकल के माध्यम से चर्चा करेंगे, प्रभु श्री रामोंत्सव, देश दुनियां में दीपोत्सव।
साथियों बात अगर हम प्रभु श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव 22 जनवरी 2024 की करें तो,यूपी के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस खास दिन का पूरे देश के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग बेहद उत्साहित हैं। वर्षों से इस दिन का इंतजार कर रहे हिंदू धर्म के लोग इसे अपने अपने तरीके से इसे खास बनाना चाहते हैं।अयोध्या में इन दिनों 22 जनवरी को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही है। सड़कों से लेकर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन हर जगह को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है। सड़कों की साफ सफाई कर वहां पेड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक दिन पर कई राज्यों ने सार्वजनिक अवकाश घोषित भी घोषित कर रही है। धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। राम मंदिर उद्घाटन के महोत्सव में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोगों को जोड़ने की योजना है।500 साल के इंतजार के बाद राम लला अपने महल में विराजित होंगे, ऐसे में इस तारीख को सुनहरे अक्षरों में याद किया जाएगा। यही वजह है कि श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए देश-विशेद के 5 लाख मंदिरों में लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।राम मंदिर उद्घाटन के लिए पूरी अयोध्या नगरी ही नहीं देश-विदेश में भी धार्मिक स्थलों पर तैयारी चल रही है।22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 5 लाख मंदिरों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा, ताकि बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक इस ऐतिहासिक पल को साक्षी बन सकें। भारत ही नहीं बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मॉरीशस, आयरलैंड, फिजी, इंडोनेशिया और जर्मनी देशों के मंदिरों और अन्य स्थल पर बड़े पैमाने पर रामलला का कार्यक्रमों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर श्रीराम मंदिर का उद्घाटन दिखेगा। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की निगाहे हैं। दुनिया भर में फैले हिंदू आस्था वाले लोग इस दिव्य और भव्य कार्यक्रम का जश्न मनाएंगे। इसी बीच मॉरीशस की सरकार ने एक अहम घोषणा की है। इसके तहत मॉरीशस में 22 जनवरी को हिंदू आस्था वाले अधिकारियों को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इस दौरान वह रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले स्थानीय कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।मॉरीशस के पीएम  के नेतृत्व में मॉरीशस कैबिनेट ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट ने सोमवार 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2 बजे से दो घंटे की विशेष छुट्टी देने पर सहमति व्यक्त की हैभारत में अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ये फैसला लिया गया है।लिहाजा हिंदू आस्था के सार्वजनिक अधिकारी 22 जनवरी को 2 घंटे की स्पेशल छुट्टी पर रहेंगे। बयान में इस बात का भी जिक्र है कि यह ऐतिहासिक घटना है, क्योंकि यह अयोध्या में भगवान राम की वापसी का प्रतीक है। बता दें कि,पीएम  22 जनवरी को भव्य मंदिर के गर्भगृह में श्री राम लला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। भव्य मंदिर के उद्घाटन के लिए कई नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार यह समारोह 16 जनवरी से शुरू होकर 7 दिनों तक चलेगा।
साथियों बात अगर हम ग्रामों से शहरों, मंदिरों से मठों तक 22 जनवरी 2024 के उत्साह की करें तो, नगरों तथा ग्रामों में राम मंडलियों को स्थानीय कार्यकम मोहल्लों तथा ग्रामों में आयोजित किए जाने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रदेश के मुख्य मंदिरों में टीवी स्कीन लगाकर अयोध्या के उक्त कार्यक्रम का प्रसारण किया जाए। उक्त मंदिरों में आयोजनों में आमजनों की सहभागिता के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।  प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट/ समिति के द्वारा दिनांक 22 जनवरी, 2024 को भंडारों का आयोजन किया जाए। इस बाबत विभिन्न धर्मगुरुओं से भंडारों के आयोजन किए जाने हेतु समन्वय किया जाए। प्रत्येक जिले के प्रमुख मंदिरों में साफ-सफाई, रोशनी, दीप प्रज्जवलन आदि के साथ ही भगवान श्रीराम जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन मंदिर के ट्रस्ट / समिति के माध्यम से आमजन हेतु आयोजित किए जायेंगे। सभी नगरों में नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा गांवों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से दिनांक 14 से 21 जनवरी, 2024 के मध्य विशेष सफाई का अभियान चलाया जाएगा। सभी सरकारी इमारतों तथा स्कूल एवं कॉलेजों में साज-सज्जा की जाएगी। एमपी प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में दिनांक 16 से 21 जनवरी, 2024 (एक सप्ताह) तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। 21 जनवरी से 26 जनवरी, 2024 तक समरत शासकीय कार्यालयों में रोशनी (लाइटिंग) की व्यवस्था की जाएगी। 11 से 21 जनवरी, 2024 तक संस्कृति विभाग द्वारा श्रीरामचरित लीला समारोह कार्यकम जिला रतलाम, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, आगर मालवा, देवास, सीहोर, छिंदवाडा, जबलपुर, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, रीवा एवं दमोह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी।स्पेशल ट्रेनों तथा सड़क मार्गों से अयोध्या जा रहे तीर्थ यात्रियों के सम्मान / स्वागत की व्यवस्थाएं स्थानीय निकायों तथा स्थानीयजनों के सहयोग से सुनिश्चित की जाएगा। 16 से 22 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सभी मंदिरों में साफ सफाई, रोशनी की व्यवस्था की जाए। अयोध्या दर्शन के लिए जाने वाले सभी यात्रियों का सम्मान किया जाए। विश्व हिंदू परिषद की अमेरिका इकाई ने 10 राज्यों में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर बड़े-बड़े बिलबोर्ड्स भी लगाए हैं। परिषद के कार्यकर्ताओं ने राज्यभर में विभिन्न-विभिन्न जगहों पर बैनर और बिलबोर्ड्स लगाए हैं। राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अमेरिका ऑस्ट्रेलिया यूके और कनाडा में भी कई जगहों पर रामायण का आयोजन किया गया है। अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अब देश के साथ ही विदेशों में भी देखने को मिल रही है। दरअसल, अमेरिका में कई जगह राम नाम का विशाल रैलियां आयोजित की गई और साथ ही न्यूयॉर्क के टाइम्सस्कॉयर पर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव शो का प्रसारण भी करने की घोषणा की गई है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे कि प्रभु श्री रामोंत्सव – देश दुनियां में दीपोत्सव।देश दुनियां के सभी मंदिर और घर 22 जनवरी 2024 को दीपोत्सव से सरोबार होंगे।भारत अमेरिका मॉरीशस सहित पूरी दुनियां में प्रभु श्रीराम की अलख जगी-भारत में मंदिर व्यवस्थापकों ने ढोल नगाड़ों से आम जनता के पास जाकर निमंत्रण दिया।
संकलनकर्ता लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×