चित्रकूट में डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार सात श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज गति से गुजर रहे एक डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।

यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना मेंचित्रकूट जिले के निर्भय (20) और ऑटो चालक सूरज वाल्मीकि (20) नेउपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक अन्य गंभीर रूप से घायल का उपचार प्रयागराज में चल रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि सभी श्रद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा में सवार होकर रामघाट जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
इजरायली संसद में ट्रंप का सम्मान, नेतन्याहू ने बताया सबसे अच्छा मित्र, अगले साल नोबेल के लिए सपोर्ट जुटाएंगे | उप्र: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इरफान सोलंकी के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की सुनवाई पर रोक लगाई | बिहार NDA में सीटों से नाराज़ जीतन राम मांझी, बोले- परेशान हैं, पर NDA के साथ | ट्रंप की ईमानदार कोशिशों का समर्थन, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली बंधकों की रिहाई का किया स्वागत
Advertisement ×