चित्रकूट में डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार सात श्रद्धालुओं की मौत, एक घायल

चित्रकूट जिले के कर्वी क्षेत्र में मंगलवार को सुबह तेज गति से गुजर रहे एक डंपर की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि दो श्रद्धालुओं ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक घायल का उपचार प्रयागराज में चल रहा है।

यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर मार्ग पर कपसेठी गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में कन्नौज जिले के निवासी अनिरुद्ध (30), अतर सिंह (50) और अखिलेश सिंह (22) तथा हमीरपुर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सोनी (30) और निधि सोनी (19) की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना मेंचित्रकूट जिले के निर्भय (20) और ऑटो चालक सूरज वाल्मीकि (20) नेउपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

एक अन्य गंभीर रूप से घायल का उपचार प्रयागराज में चल रहा है। त्रिपाठी ने बताया कि सभी श्रद्धालु कर्वी रेलवे स्टेशन से ऑटो रिक्शा में सवार होकर रामघाट जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक अपना वाहन छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यों वाली हाई पावर्ड कमेटी का किया गठन, हर पहलू की होगी जांच | 'कांग्रेस के कारण देश का विभाजन हुआ, वो गुलामी की मानसिकता और तुष्टिकरण की राजनीति से ग्रसित है', 'वंदे मारतम्' के 2 छंद गाने के फैसले पर भड़के जेपी नड्डा | NDRF की 36 सदस्यीय टीम, 100 गोताखोर और 35 चौकियां स्थापित की गई..... कानपुर में उफान पर गंगा नदी, 176 गांवों में बाढ़ का अलर्ट; बचाव दल तैनात | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×