पुलिस आयुक्त ने कहा कि व्यापारी रूपये के साथ कागज़ात लेकर चले किसी व्यापारी को अनुचित परेशान नहीं किया जाएगा

कानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र व महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह के नेतृत्व मे लोकसभा चुनाव की घोषणा के तहत आचार संहिता के दौरान रूपये की जाँच से महानगर मे व्यापार प्रभावित होने के कारण जाँच पर रोक लगाने की मांग को लेकर व्यापारी पुलिस आयुक्त से मिले और वार्ता करके ज्ञापन भी सौंपा। वार्ता के दौरान पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने जिलाधिकारी से  बात की और नियमावली की जानकारी ली। वार्ता के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने पुलिस आयुक्त से कहा कि कानपुर महानगर का थोक व्यापार मे 50 प्रतिशत से अधिक नगद बिक्री पर आधारित है जबकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत आचार संहिता लागू होने के दौरान पिछले दिन महानगर मे चौराहो पर गाड़ियों को रोककर रूपये की जाँच करने से व्यापारियों को परेशानी हो रही है और इस वज़ह से महानगर का व्यापार प्रभावित हो रहा है।महानगर अध्यक्ष गुरुज़िन्दर सिंह ने पुलिस आयुक्त से कहा कि महानगर के चौराहो व बाज़ारो मे इस तरह की जाँच पूर्णतया बंद की जाय जिससे हमारे कानपुर का व्यापार प्रभावित न हो व व्यापारियों मे भय भी समाप्त हो और सरकार को राजस्व का नुकसान भी न हो। वार्ता व ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर महामंत्री राजकुमार भगतानी, युवा अध्यक्ष आशीष मिश्र व युवा वरिष्ठ महामंत्री सचिन त्रिवेदी, युवा महामंत्री विनायक पोद्दार, टास्क फ़ोर्स संयोजक पवन गौड़, वरिष्ठ मंत्री राकेश शर्मा, पवन गुप्ता, बी पी रस्तोगी, के के गुप्ता, राकेश गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×