संपूर्ण विश्व की शांति और मानवता की रक्षा के लिए कराया गया शांति यज्ञ

कानपुर। आजकल पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है। कुछ देशों की महत्वाकांक्षा ने इस पूरी पृथ्वी को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। इससे चिंतित प्रजापति ब्रह्मकुमारीज, नवीन नगर की सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना द्वारा संपूर्ण विश्व की शांति और मानवता की रक्षा हेतु राजयोग के सकाश सेवा से योग क्रिया करवाई गई। यह शांति यज्ञ कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व उप कुलपति स्वर्गीय सर्वज्ञसिंह कटियार के निवास स्थान पर बीके रितेश कटियार के मार्गदर्शन पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व आयकर अधिकारी शरद प्रकाश अग्रवाल, साहित्यकार व समाजसेविका सीमा अग्रवाल जागृति ने भाग लिया। राजयोग से सकाश सभा का संचालन बीके राजेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम में बीके स्वर्ण लता, ममता, प्रियंका, स्वाति, अनुपम, किरण, मंजू गोयल, मधु जैन, नीता, संतोषी, बीके वीरेंद्र सिंह, रिंकू जायसवाल, राम सेवक चौरसिया, सेंटर इंचार्ज बीके अर्चना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×