कानपुर में एक साथ तीन प्रमुख अभियानों का हुआ शुभारंभ

  • संचारी रोग नियंत्रण, स्कूल चलो और अखबार पढ़ो अभियान को मिली रफ्तार
संवाददाता, जे. ए. खान
कानपुर। कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान, स्कूल चलो अभियान एवं अखबार पढ़ो अभियान का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया गया। कंपोजिट विद्यालय, बेनाझाबर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर चिकित्सा, शिक्षा एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा तीन विद्यार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं। जिलाधिकारी ने उपस्थित जनसमूह को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखे और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने 100 मीटर के दायरे में स्वच्छता एवं विद्यालयी नामांकन सुनिश्चित करने की अपील की तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम हेतु जलभराव समाप्त करने पर जोर दिया।
इसके उपरांत नगर निगम की फागिंग गाड़ियों एवं जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही “अखबार पढ़ो अभियान” के अंतर्गत बच्चों को समाचार पत्र पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने जनसहभागिता से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल | न चर्चा, न बहस... विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण बिल 2026, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित | ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद, अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का ऐलान | 'धैर्य की भी एक सीमा है,जब यह टूटेगी तो भागने की जगह नहीं...', पप्पू यादव के साधु भेष पर फूटा संतों का गुस्सा, कहा- ये यादव नहीं खान है
Advertisement ×