निर्देशक गिरिदेव राज की हिंदी फिल्म ‘वेदवती’ की शूटिंग जून में शुरू होगी

कन्नड़ फिल्म उद्योग के चर्चित निर्देशक गिरिदेव राज इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘वेदवती’ को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनकी इस नई फिल्म के लिए कास्ट व क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेज गति से जारी है। सिनेपोलिस द्वारा वितरित उनकी हालिया रिलीज हिंदी मनोवैज्ञानिक हॉरर फिल्म ‘द वाई’ अमेज़ॅन प्राइम पर सफलता के बाद एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई है। 2016 में प्रदर्शित फिल्म ‘ज़ीरो मेड इन इंडिया’ से बॉलीवुड निर्माताओं के बीच अपनी विशिष्ट छवि कायम करने में उन्हें कामयाबी मिली थी। निर्देशक गिरिदेव राज की निर्माणाधीन फिल्म ‘वेदवती’ में कई बॉलीवुड सितारे शामिल होंगे। उनकी नई फिल्म की शूटिंग जून में मुंबई में शुरू होने की उम्मीद है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×