प्रतापपुर प्रयागराज- श्री बज्रांग आश्रम देवली प्रतापपुर प्रयागराज में निशुल्क आवासीय गुरुकुल संचालित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक वर्ष नवागन्तुक बटुक विद्यार्थियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाता है। उसी के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी श्री हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं श्री रामकथा तथा विशाल संत समागम का आयोजन किया गया है।
आश्रम संचालक आचार्य धीरज “याज्ञिक” ने बताया कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व से श्री हनुमत रुद्र महायज्ञ श्रीराम कथा एवं बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार तथा विशाल संत-समागम का आयोजन आश्रम द्वारा सभी सहयोगियों के सहयोग से कराया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक सामुहिक पूजन हवन तथा 2 बजे से 5 बजे तक श्रीराम कथा एवं 20 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक एवं विशाल संत सम्मेलन 2 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त हिन्दू जनमानस एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
संत सम्मेलन में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं काशी सुमेरु पीठाधीश्वर नरेन्द्रानंद सरस्वती तथा अलोपशंकरी मंदिर के महंथ यमुनापुरी सहित तमाम वरिष्ठ संत तथा जनप्रतिनिधि सांसद आदि एवं प्रशासनिक अधिकारी गण तथा क्षेत्र के कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।
