श्रीरामकथा व विशाल संत सम्मेलन का आयोजन 15 से 20 फरवरी तक 

प्रतापपुर प्रयागराज- श्री बज्रांग आश्रम देवली प्रतापपुर प्रयागराज में निशुल्क आवासीय गुरुकुल संचालित किया जाता है। जिसमें प्रत्येक वर्ष नवागन्तुक बटुक विद्यार्थियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाता है। उसी के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी श्री हनुमत रुद्र महायज्ञ एवं श्री रामकथा तथा विशाल संत समागम का आयोजन किया गया है।
आश्रम संचालक आचार्य धीरज “याज्ञिक” ने बताया कि 15 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन पर्व से  श्री हनुमत रुद्र महायज्ञ श्रीराम कथा एवं बटुक ब्राह्मणों का यज्ञोपवीत संस्कार तथा विशाल संत-समागम का आयोजन आश्रम द्वारा सभी सहयोगियों के सहयोग से कराया जा रहा है। जिसमें प्रत्येक दिन प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक सामुहिक पूजन हवन तथा 2 बजे से 5 बजे तक श्रीराम कथा एवं 20 फरवरी को यज्ञोपवीत संस्कार प्रातः 6 बजे से 12 बजे तक एवं विशाल संत सम्मेलन 2 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें समस्त हिन्दू जनमानस एवं क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
संत सम्मेलन में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती एवं काशी सुमेरु पीठाधीश्वर नरेन्द्रानंद सरस्वती तथा अलोपशंकरी मंदिर के महंथ यमुनापुरी सहित तमाम वरिष्ठ संत तथा जनप्रतिनिधि सांसद आदि एवं प्रशासनिक अधिकारी गण तथा क्षेत्र के कई गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
पंजाब चुनाव से पहले गर्माई सियासत: AAP ने विधायक सुखवीर मैसरखाना को पार्टी से किया निष्कासित, झूठी अफवाह फैलाने का आरोप ... UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी | 'हार के डर से पैर में प्लास्टर लगाया और 'खेला होबे' बोलती रहीं...', 5 साल बाद ममता बनर्जी की 'चोट' को लेकर बोले ऋतब्रत बनर्जी ......... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? |      योगी सरकार की 'सर्जिकल स्ट्राइक'; 23 हजार क्रिमिनल अरेस्ट, 15,233 करोड़ रुपये की माफिया प्रॉपर्टी हुई जब्त, आंकड़े जारी ............... राहुल गांधी से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य, क्या कांग्रेस में होंगे शामिल? | Abhijeet Dipke तुरंत मांगें माफी नहीं तो RPI करेगी सख्त कार्रवाई, Ramdas Athawale ने दी चेतावनी ................... Manipur में Census से पहले NRC लागू करने पर विचार, सरकार ने दिया आश्वासन
Advertisement ×