पेट की गैस हो जाएगी छूमंतर, एसिडिटी से मिलेगी राहत

पेट में गैस की समस्या किसी भी तरह के मौसम में हो सकती है। दरअसल, ये समस्या गलत खान-पान और समय से नींद न पूरी होने के कारण हो सकती है। हालांकि आपको इससे राहत पाने के लिए कई तरह की दवाइयां मिल जाएंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में रखी कुछ चीजें पेट की जलन और गैस से आपको राहत दिला सकती है। चलिए जानते हैं कैसे और किन चीजों से मिलेगी एसिडिटी और गैस के कारण होने वाली पेट की जलन से राहत।

सब्जियों के जायके और खुशबू को दोगुना करने वाली हींग पेट की जलन और एसिडिटी को काम करने में भी काफी मददगार होती है। इसके अलावा पेट की सूजन को कम कर खाना पचाने में हींग आपकी सहायता कर सकती है। बता दें कि हींग डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को बढ़ावा देने में सहायता करती है, जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। इसका सेवन आप गर्म पानी के साथ में कर सकते हैं।

वैसे तो नींबू पानी पीने के अनेक फायदे होते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में नींबू का इस्तेमाल तरह-तरह से किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि पेट में होने वाली जलन और गैस को कम करने के लिए भी नींबू का रस और काला नमक आपकी सहायता कर सकता है। जहां नींबू में सिट्रिक ऐसिड होता है तो वहीं काला नमक हाजमे में मददगार होता है। साथ ही, ये आपके मुंह के स्वाद को भी चटपटा रखने का काम करेगा।

ज्यादातर अजवायन का इस्तेमाल खाली पेट किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल हाजमे के लिए भी किया जाता है। यह खाना पचाने के साथ-साथ बॉडी को डिटॉक्स करने में सहायता करता है। आधा चम्मच अजवायन के साथ आप हल्का गुनगुना पानी पी सकते हैं। आप चाहें तो इसमें चुटकी भर नमक भी मिलाकर हेल्दी ड्रिंक की तरह इसका सेवन कर सकते हैं।  ध्यान रहे कि आप नमक का सेवन चुटकी भर से ज्यादा न करें अन्यथा ये आपके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

 इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। BPS NEWS आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×