मार्च में घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ी, घरेलू सिलेंडर के उपभोक्ता न हो परेशान : जिलापूर्ति अधिकारी

  • 0512-2988763 तथा 6394616122 (व्हाट्सएप नंबर) पर दर्ज कराएं शिकायत
कानपुर। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त आपूर्ति प्राप्त हो रही है। जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 1 फरवरी से 11 फरवरी 2026 तक औसतन लगभग 20,हजार सिलेंडरों की प्रतिदिन आपूर्ति की गई, जबकि 1 मार्च से 12 मार्च 2026 के बीच यह संख्या बढ़कर औसतन 21हजार से अधिक प्रतिदिन हो गई है। प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में रावतपुर क्षेत्र के अनवर सिद्दीकी, चौबेपुर क्षेत्र के अर्जुन निषाद तथा कल्याणपुर क्षेत्र के कमलेश लाल कोरी ने कॉल सेंटर पर संपर्क कर घरेलू गैस सिलेंडर समय पर प्राप्त न होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया, जिसके बाद उपभोक्ताओं के घर पर ही सिलेंडर की होम डिलीवरी कराई गई और उन्हें गैस उपलब्ध हो गई।
जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिलापूर्ति कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दूरभाष नंबर 0512-2988763 पर दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 6394616122 पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत अथवा सूचना भेजी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस नंबर पर गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के साथ-साथ कालाबाजारी से संबंधित सूचनाएं भी दी जा सकती हैं।
जिलापूर्ति कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में दिनांक 13 मार्च 2026 को लैंडलाइन के माध्यम से 130 तथा व्हाट्सएप के माध्यम से 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, इस प्रकार कुल 222 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से लैंडलाइन के माध्यम से 62 तथा व्हाट्सएप के माध्यम से 17 शिकायतों सहित कुल 79 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि 11 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 की सायं 05:00 बजे तक लैंडलाइन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से कुल 575 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 185 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। अधिकांश शिकायतें सिलेंडर की बुकिंग न होने से संबंधित है। शेष शिकायतों के निस्तारण की कार्यवाही भी लगातार कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×