अलविदा जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

  • अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु दिए निर्देश
कानपुर। अलविदा जुम्मा की नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा अपर पुलिस उपायुक्त योगेश कुमार के साथ पर्याप्त पुलिस बल की उपस्थिति में थाना बाबूपुरवा एवं थाना नौबस्ता अंतर्गत मछरिया में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा ड्यूटी पर मौजूद पुलिस बल को चेक किया गया व पैदल गश्त एवं रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा किसी भी अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा, सहायक पुलिस आयुक्त नौबस्ता, प्रभारी निरीक्षक बाबू पुरवा / प्रभारी निरीक्षक नौबस्ता सहित सम्बंधित पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×