कानपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैंटीन एवं चाय-चाट दुकान की नीलामी 30 जून को होगी 

कानपुर। नीलाम अधिकारी/उपजिलाधिकारी नर्वल (न्यायिक), कानपुर नगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर, कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्थित कैंटीन एवं चाय-चाट की दुकान (मस्जिद के निकट) के संचालन हेतु खुली नीलामी का आयोजन दिनांक 30 जून, 2026 को किया जाएगा।
उक्त नीलामी प्रक्रिया दिनांक 30 जून, 2026 को सायं 4:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, कानपुर नगर में संपन्न होगी। नीलामी में प्रतिभाग करने के इच्छुक व्यक्ति एवं बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।
नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी किसी भी कार्यालय कार्यदिवस में नाजिर सदर कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। नीलामी में भाग लेने वाले प्रत्येक इच्छुक बोलीदाता को जमानत धनराशि के रूप में ₹10,000 (दस हजार रुपये) अग्रिम रूप से जमा कराना अनिवार्य होगा।
नीलामी की कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संपादित की जाएगी तथा सर्वाधिक बोली लगाने वाले पात्र बोलीदाता के पक्ष में नीलामी स्वीकृत की जाएगी। जनसामान्य एवं इच्छुक व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में नीलामी प्रक्रिया में सहभागिता करने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×