कानपुर। रात्रि 9:30 से 10:00 बजे तक कर्राही रोड स्थित गुलाबी बिल्डिंग चौराहे पर “ब्लैकआउट” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम थाना बर्रा की पुलिस टीम के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें सायरन बजाकर घरों की बिजली बंद करवाई गई, वाहनों को साइड में लगवाया गया, और जनता को सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपदा या युद्ध जैसी आपात स्थिति में नागरिकों को सजग, सतर्क एवं तैयार करना था।
