राष्ट्रहित में सेना को हथियारों और गोला-बारूद की निर्बाध आपूर्ति के लिए सभी रक्षा कर्मी पूरी तरह से तैयार : अशोक सिंह     

कानपुर, उत्तर प्रदेश। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में व्याप्त आक्रोश के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में एक अहम मुलाकात की। इस दौरान अशोक सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पीताम्बर वस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिवादन किया। उन्होंने मानवता को शर्मशार करने वाले पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की वकालत की। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि युद्ध और हर विषम परिस्थिति से निपटने के आयुध निर्माणियों के सभी रक्षा कर्मी पूरी तरह से तैयार हैं। युद्ध की स्थिति में सेना को गोला- बारूद और हथियारों की निर्बाध आपूर्ति करने में आयुध कर्मी किसी तरह की कोई कोर- कसर नहीं छोड़ेंगे। अशोक सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से युद्ध की स्थिति में सभी रक्षा कर्मी पूरी तरह से सरकार के साथ खड़े हैं। सेना को हथियारों और गोला-बारूद की निर्बाध आपूर्ति में कहीं से कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। ओईएफ कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई ने बताया कि शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रक्षा कर्मियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चर्चा करने के साथ रक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने पर भी विचार विमर्श करते हुवे अपने सुझाव दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×