महिला थाना में पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न विवाद को समाप्त कराकर आपस में कराया गया सुलह समझौता

कानपुर। उ.प्र. सरकार के 8 वर्ष और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के 4 वर्ष पूरे होने पर पुलिस आयुक्त अखिल कुमार के निर्देश में अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अमिता सिंह की उपस्थिति में महिला थाना कानपुर नगर में स्थित परिवार परामर्श केंद्र मे परिवार परामर्श नोडल अधिकारी, थाना पुलिस बल एवं नामित काउन्सलर महिलाओं/पुरुषों की उपस्थिति में परिवार परामर्श केन्द्र के माध्यम से पति-पत्नी के मध्य उत्पन्न विवाद को समाप्त कराकर आपस में सुलह समझौता कराया गया।
आपसी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान:- पति-पत्नी के बीच उत्पन्न विवादों को सुलह और समझौते के माध्यम से हल किया गया। दोनों पक्षों को संयम, समझदारी और पारस्परिक सम्मान बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
⁠समाज में सौहार्द और पारिवारिक स्थिरता:- पारिवारिक कलह को कानूनी विवाद में बदलने के बजाय, संवाद और काउंसलिंग के जरिए हल निकालने पर जोर दिया गया। काउंसलरों के मार्गदर्शन में दोनों पक्षों को आपसी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।
कानपुर नगर कमिश्नरेट की नागरिक-हितैषी पहल:- पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति और समरसता स्थापित करने की दिशा में भी काम कर रही है। इस तरह की पहल से परिवारों में प्रेम और सम्मान बढ़ेगा और समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।
सम्मान और सद्भाव का संदेश:- समझौते के बाद, दोनों पक्षों को फूलमाला पहनाकर और सूक्ष्म जलपान कराकर सम्मानित किया गया।सकारात्मक माहौल में उन्हें खुशी-खुशी अपने घर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×