जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ

  • जिलाधिकारी द्वारा खिलाई गयी बच्चों को पेट के कीड़े की दवा  
कानपुर। राजकीय बालिका विद्यालय, चुन्नीगंज में मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को पेट के कीड़े की दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों तथा उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि नियमित कृमि मुक्ति से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है तथा यह अभियान स्वस्थ समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी ने बताया कि अभियान जनपद के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बच्चों को दवा उपलब्ध करा रही हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमित रस्तोगी ने दवा की खुराक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 1 से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर, 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली पीसकर तथा 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चबाकर दी जाएगी। किसी प्रकार की असुविधा होने पर टोल फ्री नंबर 18001803024 पर संपर्क किया जा सकता है। 10 फरवरी को जो बच्चे दवा लेने से छूट जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉपअप राउंड में दवा दी जाएगी।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कैलाश चंद्र, प्रधानाचार्य मंगलम गुप्ता, डीसीपीएम योगेंद्र सिंह पाल, डीईआईसी मैनेजर अजित सिंह, डीपीएम अश्वनी गौतम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×