मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान… कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा… कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी नहीं होगा। कयामत तक बाबरी नहीं पाएगी। इसे बनाने का जो लोग सपना देख रहे हैं, उनको हम भी बता देन चाहते हैं कि अब कयामत के दिन कभी नहीं आने वाला है।

बाराबंकी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘कुछ लोग हैं, जो अवसरवादी रवैया अपनाते हैं, जब संकट आता है तब राम याद आते हैं, बाकी राम को भूल जाते हैं, इसलिए भगवान राम भी उनको भूल चुके हैं। अब उनकी नैया कभी पार नहीं होने वाली है। इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची, जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे उनके लिए कोई जगह नहीं है।’

सीएम ने आगे कहा, ‘जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।’

बता दें कि बीते दिनों TMC से सस्पेंड MLA हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण की बात कही थी। उनके बयान पर बंगाल ही नहीं पूरे देश की सियासत में नया बवाल शुरू हो गया। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निष्कासित कर दिया। मगर हुमायूं कबीर आज भी अपने बयान पर कायम है। 9 फरवरी को दिए अपने ताजा बयान से उन्होंने एक बार फिर इस मुद्दे को उठा दिया।  हुमायूं कबीर ने कहा था कि यह अयोध्या नहीं मुर्शिदाबाद है और 11 फरवरी को सुबह 10 बजे 1,200 लोगों द्वारा कुरान पढ़ने के साथ ही बाबरी मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा।

अब सीएम योगी ने बिना नाम लिए इशारों-इशारों में हुमायूं कबीर पर पलटवार किया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा दिया है कि जो लोग बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण का सपना देख रहे हैं वो कयामत के दिन तक पूरी नहीं होने वाली है। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर बाबरी मस्जिद का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि कल,11 फरवरी से मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की औपचारिक निर्माण कार्य शुरू होता है या नहीं, जिसका ऐलान हुमायूं कबीर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×