जबरदस्त ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

पूरा उत्तर भारत इन समय शीतलहर की चपेट में है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी है। लगातार गिरते तापमान की कारण समूचे उत्तर भारत में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। गंभीर रुप से पड़ रही सर्दी के बीच मौसम विभाग में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई। गिरते तापमान के साथ घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग में इस राज्यों में आने वाले दो दिनों के लिए कोल्ड डे की स्थिति की घोषणा की है। आने वाले तीन दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा भी रहने वाला है।

इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहेगा। इसके साथ ही कोल्ड डे की स्थिति होने की चेतावनी भी पांच जनवरी और छह जनवरी के लिए मौसम विभाग ने जारी की है।

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। यहां घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है और कोहरे की मोटी चादर आसमान में छाई हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, देश में Petrol-Diesel और LPG Supply की कोई कमी नहीं | आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जो कभी वापस नहीं आएगी, ईरान के लोगों पर...', ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर, थर्रा उठेगा ईरान? | Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी | अगले 48 घंटे तक घर के अंदर रहें... भारत सरकार ने जारी कर दी एडवाइजरी, ईरान पर ट्रंप की 'तबाही' से पहले दूतावास का अलर्ट
Advertisement ×