कॉंग्रेसियो ने कानपुर जिलाधिकारी से मिलकर अग्निकांड पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग

कानपुर। फूलबाग क्षेत्र की दुकानों में केसा की लापरवाही के कारण लगी भीषण आग से कई परिवारों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। यह बात कहते हुए कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पीड़ित परिवारों संग जिलाधिकारी से मुलाकात की और बताया कि केसा की लापरवाही के कारण अनेक दुकानदारों की आजीविका छिन गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा सरकार दे।
कानपुर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष पवन गुप्ता और कानपुर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नरेश चंद त्रिपाठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, कानपुर नगर से मुलाकात कर पीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा  कि पीड़ितों को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। केसा की लापरवाही के कारण ये घटना हुई।
कई परिवारों की बेटियों की शादी के लिए जमा की गई लगभग 20 से 25 लाख रुपये की नगद राशि जल गई तो कई का सामान, फल, सब्जी। लगभग 30 परिवार बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि ऐसे संकट की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा होकर हर संभव सहायता प्रदान करे। उन्होंने यह भी कहा कि कानपुर महानगर कांग्रेस इस कठिन समय में सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उनके हक के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×