महाकुंभ की चकाचौंध से चौंधिया गईं पाकिस्तान समेत मुस्लिम देशों की आंखें, दिखा क्रेज

महाकुंभ 2025 की शुरुआत हो गई है. संगम में डुबकी लगाने के लिए पहले ही दिन 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचे हैं. महाकुंभ में पहले दिन सिर्फ हिंदुस्तान नही बल्कि पूरा विश्व इकट्ठा हुआ. दुनिया के अलग अलग कोने से श्रद्धालु पहुंचे. ब्राजील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका, स्पेन से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. लेकिन  जो एक आंकड़ा जो सामने आया हैं, उसे देख आप चौंक जाएंगे. महाकुंभ सिर्फ़ अब भारतीयों का नहीं है; यह एक वैश्विक उत्सव बन गया है. ब्राज़ील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका और स्पेन जैसे देशों से श्रद्धालु तो यहां आ ही रहे हैं, लेकिन इस्लमिक देशों में भी महाकुंभ को लेकर खूब चर्चा है.

महाकुंभ को लेकर वैश्विक उत्सुकता असाधारण बनती जा रही है, दुनिया के हर कोने से लोग इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन को देखने के लिए उत्सुक हैं. यही वजह है कि पूरी दुनिया में लोग महाकुंभ के बारे में गूगल पर सर्च कर रहे हैं. आइए उन देशों की सूची पर नज़र डालें जहां महाकुंभ एक ट्रेंडिंग सर्च टॉपिक रहा है.

आप हैरान रह जाएंगे कि महाकुंभ के बारे में सबसे अधिक पाकिस्तान मे सर्च किया जा रहा है, जो कि एक इस्लामिक राष्ट्र है. पाकिस्तान के बाद, कतर, यूएई और बहरीन जैसे देशों ने महत्वपूर्ण रुचि दिखाई है. नेपाल, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड और अमेरिका में भी लोग महाकुंभ के बारे में पढ़ रहे हैं और खोज रहे हैं. यानी दुनियाभर के लोग महाकुंभ के मनमोहक दृश्य देख अचंभित हो रहे हैं.  इस महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इस अनुमान के पीछे की एक वजह है इंटरनेट पर महाकुंभ को लेकर लोग जो सर्च कर रहे हैं उसका ट्रेंड.

‘महाकुंभ 2025’
‘महाकुंभ मेला’
‘प्रयागराज महाकुंभ’
‘महाकुंभ होटल’
‘महाकुंभ लोकेशन’
और ‘महाकुंभ कब है’

यानी महाकुंभ को लेकर विश्वभर में जिज्ञासा है. दुनियाभर से लोग महाकुंभ में आना चाहते हैं. महाकुंभ मेले का क्रेज दुनिया के कई मुस्लिम देशों में भी दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान, कतर, यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन सहित अन्य देशों में महाकुंभ से संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं. गूगल ट्रेंडिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि सात दिनों में इन देशों के अलावा नेपाल के लोगों ने सबसे अधिक महाकुंभ के बारे में सर्च किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×